बालाजी की बगीची तिहारी में किया वॉटर कूलर भेंट
बालाजी की बगीची तिहारी में किया वॉटर कूलर भेंट
नर सेवा – नारायण सेवा—रामस्वरूप लाम्बा नसीराबाद विधायक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम तिहारी में स्वर्गीय श्री ताराचंद , बाबूलाल डोसी की पुण्य स्मृति में वॉटर कूलर ठंडी प्याऊ का उद्घाटन किया नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने किया । आयोजित इस कार्यक्रम के
नसीराबाद विधायक रामस्वरुप लाम्बा मुख्य आतिथ्य एवं मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर के के जोशी तिहारी ने अध्यक्षता की ।
विधायक महोदय ने इस अवसर पर कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हम सभी को इस प्रकार पुण्य करते रहना चाहिए। उन्होंने डोसी परिवार का आभार जताते हुए विधायक लाम्बा ने कहा कि आने वाले समय में गर्मी का मौसम को देखते हुए ठंडी पानी की प्याऊ जनता के लिए अमृत का काम करेगी।
भाजपा श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने कहा कि क्षेत्र में ठंडे पानी की प्याऊ की काफी जरूरत थी।
अजमेर मालपुरा डिग्गी कल्याण जी जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण बहुत से धार्मिक यात्री पैदल जाते है। उक्त प्याऊ से सभी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि
डोसी परिवार हमेशा पुण्य कार्यो में अग्रणी भूमिका में रहता है।
समाजसेवी महेंद्र डोसी ने इस अवसर पर कहा कि उनके पिताजी द्वारा हमेशा पुण्य कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहती रही है ।
स्वर्गीय ताराचंद डोसी द्वारा हमेशा ग्राम हित में समाज सेवा में सक्रिय भूमिका मे रहते थे । इस नेक कार्य पर
जोशी द्वारा डोसी परिवार का हार्दिक आभार जताया।
इस अवसर पर भाजपा श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष के के जोशी ,समाजसेवी महेंद्र डोसी , ऋषभ डोसी, महेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, मेघराज रावत, अलका डोसी, ज्ञानचंद सुराणा,नोरतमल जोशी, शिवजी गाणाजयंत डोसी , रिखब सुराणा, मूलचंद सुराणा के साथ ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक व डोसी परिवार के सदस्य उपस्थित थे।


