DESH KI AAWAJ

झड़वासा में पुलिस द्वारा “आवाज दो” कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

सुरक्षा और अधिकारों के प्रति रहें सतर्क

झड़वासा में पुलिस द्वारा “आवाज दो” कार्यक्रम

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक झड़वासा कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आज मंगलवार को महिलाओं को सुरक्षा सहित उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक एस सेंगाथिर की ओर से शुरू किए गए “आवाज दो” एप की जानकारी देने के लिए निकाला गया जागरूकता रथ झड़वासा पहुंचा।
पुलिस उपनिरीक्षक शंकर , सरपंच भँवर सिंह गौड़, और प्रधानाचार्य कौशल्या यादव व कठपुतली खेल के माध्यम से उपस्थित सभी को बताया की जागरूकता अभियान का उद्देश्य, महिलाओं को उनके अधिकार पर जागरूकता लाना व पुलिस के प्रति विश्वास जगाना है बताया।
और उन्होंने बताया की एंड्रॉयड मोबाइल पर एप के इस्तेमाल से जाने वाले एसएमएस का कोई शुल्क नही लगता है । उपयोगकर्ता के मोबाइल बेलेंस से कोई राशि भी नही कटती है । यह सेवा मुफ्त है।
साथ ही इस मौके पर कई महिलाओं व अन्य बहुतों के हाथों हाथ एप डाउनलोड करवा कर उन्हें इसको चलाने की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से अर्जुन, रेखा व मोहन रिणवा, ई-मित्र संचालक रामचन्द्र गुर्जर सहित कई महिलाये उपस्थित थी ।

admin
Author: admin