चेतावनी: झड़वासा को केकड़ी में शामिल करने पर हुआ ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध
चेतावनी: झड़वासा को केकड़ी में शामिल करने पर हुआ ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध
झड़वासा को अजमेर से हटाया तो होगा उग्र प्रदर्शन
ग्रामीणों की सरकार को सीधी चुनोती, झड़वासा को केकड़ी से हटाओ वरना खामियाजा भुगतना पड़ेगा
पूर्व केकड़ी के जिला अस्पताल में नसीराबाद अस्पताल से मरीजों के पलंग तक केकड़ी ले गए और अब पूरी नसीराबाद ही……
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद तहसील की ग्राम पंचायत झड़वासा में नसीराबाद तहसील को केकड़ी एडीएम में जोड़ने पर जबरदस्त विरोध हुआ।
5 मई को विशिष्ट शासन सचिव ने अधिसूचना जारी कर नसीराबाद उपखण्ड व तहसील को अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी में जोड़ने का फरमान जारी करने पर मसुदा, बिजयनगर, बांदनवाड़ा व नसीराबाद सहित चहुँ और विरोध हो रहा है।
विशेषतया नसीराबाद उपखण्ड व तहसील निवासी विरोधीयों में झड़वासा ग्रामीणों का कहना है की नसीराबाद से अजमेर की दूरी महज 22 किलोमीटर है जब की केकड़ी की दूरी 60 से 70 किलोमीटर है फिर किस आधार पर केकड़ी में जोड़ा है।
सरकार ने यह कैसी राहत दी है नसीराबाद तहसील के ग्रामीणों को, इसी तरह पूर्व में भी केकड़ी में जिला अस्पताल बनाने के लिए नसीराबाद राजकीय अस्पताल से मरीजों पलंग तक केकड़ी ले गए और अब पूरी नसीराबाद को ही ले लिया……
जब की सरकार और अधिसूचना जारी करने वाले शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा को अजमेर जिले भौगोलिक स्थिति का पता है।
इस पर झड़वासा सरपंच भँवर सिंह गौड व वार्डपंच शिवराज जाट सहित सभी ग्रामीणों ने सरकार को चेताया की जल्दी ही अधिसूचना से नसीराबाद तहसील को केकड़ी से वापस निकालकर अजमेर में ही यथावत करें ,अन्यथा इसका खामियाजा 23-24 चुनावों सरकार को भुगतना पड़ेगा । इतना ही नही जरूरत पड़ी तो उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा । मगर केकडी में किसी भी कीमत पर जाने नही देगे।


