DESH KI AAWAJ

भीमपुरा मे अवैध कनेक्शन काटने गए जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता व कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने की हाथापाई

भीमपुरा मे अवैध कनेक्शन काटने गए जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता व कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने की हाथापाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद से ब्यावर जा रही बीसलपुर लाईन मे होली के आसपास भीमपुरा के ग्रामीणों ने मुख्य लाईन से अवैध कनेक्शन कर लिया था । जिससे खरवा , लामाना आदि गांवों की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मे व्यवधान आ गया था । ग्रामीणों द्वारा अवैध कनेक्शन की सूचना पर अधिकारियों के निर्देश पर बीना पुलिस जाप्ता के कनिष्ठ अभियंता बीएल मीणा अन्य कर्मचारियों के साथ भीमपुरा मे जाकर जेसीबी मगांकर अवैध कनेक्शन हटाने की कार्यवाही को अंजाम देने लगे । अवैध कनेक्शन हटाने की सूचना ग्राम वासियो को मिलने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए व कनिष्ठ अभियंता को घेर कर साथ मे हाथापाई करने लगे । जिस पर पुलिस थाने मे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच बीएल मीणा व कर्मचारियों को ग्रामीणों से छुडवाया । वही कानूनी कार्यवाही होने के पूर्व ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रर्दशन प्रारम्भ कर दिया । जिस पर जलदाय विभाग के आलाधिकारीयो के साथ नसीराबाद व मांगलियावास पुलिस थाने से जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया । जिस पर आपसी समझाईश व जलदाय विभाग द्वारा किसी भी ग्रामीण पर कानूनी कार्यवाही नही करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने रोड जाम हटाया ।

admin
Author: admin