DESH KI AAWAJ

झड़वासा में प्रशासन गांव के संग फॉलोअप शिविर में निपटाई ग्रामीणों की समस्याएं

झड़वासा में प्रशासन गांव के संग फॉलोअप शिविर में निपटाई ग्रामीणों की समस्याएं

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सोमवार को सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता में प्रशासन गांवो के संग फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश गुप्ता, तहसीदार भँवरलाल सेन, नायब तहसीलदार राकेश, पंचायत समिति श्री नगर के परियोजना अधिकारी रामदेव लखारा के निर्देशन में फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों की राजस्व व अन्य समस्याओं का निस्तारण कर 32 आवास पट्टे, 12 जॉब कार्ड, 2 बटवारे, 62 म्यूटेशन,8 सीमाज्ञान व 63 नकलें आदि प्रकरण भी निपटाए गए।
इस मौके पर राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पशुपालन विभाग से कई अधिकारी व कर्मचारी जिसमें गिरदावर ज्योत्सना शर्मा, पटवारी विमल कुमार शर्मा, रिचा शर्मा, मेघ सिंह, अंजली तिवारी, सुनीता चौधरी,दिनेश वैष्णव, सांवर लाल खारोल, कालू भड़क, बुद्धसिंह, सुमन, ऋतु वैष्णव, ई- मित्र संचालक रामचन्द्र गुर्जर व वार्डपंच शिवराज जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

admin
Author: admin