झड़वासा में प्रशासन गांव के संग फॉलोअप शिविर में निपटाई ग्रामीणों की समस्याएं
झड़वासा में प्रशासन गांव के संग फॉलोअप शिविर में निपटाई ग्रामीणों की समस्याएं
बीडीओ ने दी वीडिओ को आमजन के काम समय पर करने की नसीहत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती झड़वासा कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सोमवार को सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता में प्रशासन गांव के संग के अंतर्गत फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में नसीराबाद तहसीदार भँवरलाल सेन, पंचायत समिति श्री नगर के ब्लॉक विकास अधिकारी तारा चंद ने पूर्व में 22 नवम्बर 2021 लगे प्रशासन गाँव के संग के शिविर में ग्रामीणों की समस्या निस्तारण पर समीक्षा की व सोमवार को फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों की राजस्व व अन्य समस्याओं का निस्तारण कर 22 आवास पट्टे, 10 नामान्तरण, 5 पत्रावली और ई-मित्र संचालक रामचन्द्र गुर्जर के अनुसार 10 खाद्य सुरक्षा, 4 जनआधार में नाम जोड़ना, 20 नकलें व 2 जाती प्रमाण आदि प्रकरण भी निपटाए गए।
साथ ही ब्लॉक विकास अधिकारी ताराचंद ने ग्राम विकास अधिकारी योगेश पांडे को ग्रामीणों के ग्राम पंचायत से सम्बंधित सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की नसीहत भी दी।
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी चन्द्रनारायण चौधरी, सहायक अभियंता आर.डी. गुर्जर , तहसील ऑफिस कानूनगो रामपाल, गिरदावर ज्योत्सना शर्मा, पटवारी विमल कुमार शर्मा, ललिता मीणा, ऋचा शर्मा, डेयरी अध्यक्ष पारस मल जैन व वार्डपंच शिवराज जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।


