DESH KI AAWAJ

नान्दला के ग्रामीण ने न्यायालय स्टे के बावजूद निर्माण चालू करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नान्दला के ग्रामीण ने न्यायालय स्टे के बावजूद निर्माण चालू करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद तहसील के ग्राम नांदला में स्थित खसरा नंबर 1257,1258,1291,1292, 1293 रकबा 0.15, 0.13, 0.04, 0.13, 0.12 में बंटवारे हेतु एक वाद न्यायालय उपखंड अधिकारी नसीराबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया था,जिस बाबत न्यायालय द्वारा 24/12/2021 को न्यायालय द्वारा स्टे जारी किया गया। जिसमें वाद के निस्तारण तक मौके की यथास्थिति बनाए रखी जाए जो स्टे आज भी यथावत है। उक्त स्टे के बावजूद भी रामचंद्र पुत्र उगमा जाति भाम्बी, दिनेश पुत्र घीसा लाल, विनोद पुत्र रामचंद्र,राकेश पुत्र रामचंद्र,कमला पत्नी रामचंद्र समस्त जाति भाम्बी निवासी नांदला व इनके परिजनों द्वारा लाल चंद पुत्र छोगा के खेतों में आने जाने का रास्ता जो कि खसरा नंबर 1253,1254,1255,1256, 1243,1244 में उक्त लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है । जिसका विरोध करने पर अतिक्रमियों द्वारा गाली-गलौज व लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है । जिस पर उक्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने को लेकर उपखंड अधिकारी गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान बाली देवी कासलीवाल,छाया मलूका,ममता मलूका,सरस्वती दामेर,तीजी देवी पडियार,लीला,मनभर देवी,काली देवी,सुन्दर देवी,पुष्पा,गंगा,संतोष, गीता,शीला,निरमा आदि मौजूद रहीं।

admin
Author: admin