मोतीपुरा के ग्रामीणों ने आबादी घोषित करने के लिए एसडीएम से लगाई गुहार
मोतीपुरा के ग्रामीणों ने आबादी घोषित करने के लिए एसडीएम से लगाई गुहार
चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक सुनवाई ना करने से ग्रामीणों में भारी रोष
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत झड़वासा के मोतीपुरा के ग्रामीणों ने ग्राम में गैर आबादी को आबादी घोषित कराने के लिए नसीराबाद एसडीएम अंशुल आमेरिया से गुहार लगाई । ग्राम मोतीपुरा के ग्रामीणों ने नसीराबाद एसडीएम अंशुल आमेरिया से ज्ञापन सोंपकर गैर आबादी भूमि खसरा नम्बर 361 से 366 तक व 555, 559 से 562, 564 और 570 से 576 व 1575 को आबादी घोषित कराने मांग की । जिसमें ग्राम मोतीपुरा के ही नसीराबाद महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष करण सिंह यादव, सचिन यादव, रामगोपाल यादव, रामदेव, कैलाश, भगचन्द, लादू, आशा , पुष्पा, रामकन्या और उपस्थित कई महिला पुरुषों ने बताया की ग्राम की इस गैर आबादी भूमि पर जहाँ पीढ़ियों से सामान्य, एससी, एसटी व अन्य सभी वर्गों के परिवार मकान बनाकर रह रहें है।
यह जमीन आज दिन तक गैर आबादी से आबादी में कन्वर्ड नही हुई है । मोतीपुरा के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से यह भी मांग की,की ग्राम में जो गेर आबादी भूमि पर पीढ़ियों से मकान बनाकर रह है उसे आबादी में कन्वर्ड करावें ताकी उन परिवारों को मकानों के पट्टे मिल सके। उक्त दोनों मागों को लेकर ग्रामीणों ने बताया की इस हेतु पूर्व में भी कई बार जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया मगर किसी ने भी बस लोक लुभावनी बातों से साथ सांत्वना के अलावा ग्राम की इस समस्या तरफ आज दिन तक कोई ध्यान ही नही दिया।
और बताया की जल्दी ही हमारी इन मांगो को पूरा नही किया गया नही तो धरना प्रदर्शन भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर ग्राम के सैकड़ों महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।


