इंदिरा बस्ती में वेश्यावृत्ति को बंद करवाने को लेकर दर्जनो गांवो के ग्रामीणों ने की सभा
इंदिरा बस्ती में वेश्यावृत्ति को।बंद करवाने को लेकर दर्जनो गांवो के ग्रामीणों ने की सभा
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
मुण्डावर क्षेत्र के सोडावास के निकट इंदिरा बस्ती हरसोरा नहावनी नदी पुल के समीप हो रही वेश्यावृत्ति को लेकर मंगलवार को आलनपुर, चुड़ला, जालपीवास, टेहड़की , ढेलावास, नरूका वसई, हटूंडी के ग्रामीणों ने सभा का आयोजन हटूंडी सरपंच पूजा मूलचंद शर्मा चिरुनी की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें इंद्रा बस्ती के स्थानीय कंजर बस्ती के लोगों द्वारा की जा रही वेश्यावृत्ति को बंद करवाने को लेकर सभा का आयोजन किया गया । सभा मे आसपास के ग्रमीणो व पँच ,पटेलों ने इंद्रा बस्ती के स्थानीय वार्ड पंच एवं बुजुर्ग मुख्य लोगों से वार्ता की । इस बात से इंद्रा बस्ती के ग्रमीण वेश्यावृत्ति के काम को बंद करने की बात स्वीकार की । उधर ग्रामीणों का आरोप है कि इससे समाज में युवा पीढ़ी बिगड़ती है एवं आसपास के ग्रामीण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है । सभा मे आसपास से आए ग्रमीणो ने भविष्य में यह कार्य न होने की लिखित में मेजर नाम बनाया । इस सभा मे
देशराज यादव पूर्व सरपंच, मालाराम गुर्जर , हनुमान कसाना चुड़ला, राजू मुंडावरिया, बलराम चंदेला आलनपुर, , भुराराम पटेल, मुकेश गुजर, रमेश मीणा, दाताराम ,रामकरण ,राजवीर बावरिया , मोहन लाल मीणा, बनवारी, पूर्णाराम ,राम सिंह , महेंद्र सिंह , मुकेश, सुरेश चंद सहित सैकड़ों ग्रमीण मौजूद रहे । ,,


