DESH KI AAWAJ

नसीराबाद क्षेत्र के राजगढ़ पंचायत के चैनपुरा , चाट व सरदारपुरा के ग्रामीणों ने दिया उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

नसीराबाद क्षेत्र के राजगढ़ पंचायत के चैनपुरा , चाट व सरदारपुरा के ग्रामीणों ने दिया उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का है मामला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत राजगढ़ के चैनपुरा , चाट व सरदारपुरा के ग्रामीणों ने सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिह रावत व राजगढ़ सरपंच श्री मति पूजा मुनोथ के नेतृत्व मे नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता व तहसीलदार राकेश को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि जिसका खसरा न. 78, 79 व 80 से अतिक्रमण हटाने की मांग की । सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर अजमेर निवासी मनोज कुमार पुत्र पूरणसिंह कोली ने ग्राम की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर चाहरदीवारी बना ली है । उन्होंने ने बताया कि इस सम्बन्ध मे पूर्व मे भी प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत करवाया था । लेकिन प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की । आज सभी ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर पुनः 12 घण्टे मे अतिक्रमण हटाने व भूमि का चिन्हिकरण करने की मांग रखी है । प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल मे नही लाने पर ग्राम वासी स्वयं अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा सकते है , कि चेतावनी प्रशासन को दी । जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने आज ही कार्यवाही का आश्वासन ग्रामीणों को दिया ।

admin
Author: admin