चक 16 एनटीआर के राजेंद्र स्वामी हत्याकांड मामले में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गोगामेड़ी थाना का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
चक 16 एनटीआर के राजेंद्र स्वामी हत्याकांड मामले में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गोगामेड़ी थाना का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
25 अक्टूबर तक शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
-नियामत जमाला-
भादरा,23 अक्टूबर / गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ के चक 16 एनटीआर निवासी राजेंद्र स्वामी उर्फ लाला हत्याकांड प्रकरण में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणोंं ने नामजद शेष आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में पुलिस की कार्य प्रणाली पर विरोध जताते हुए शनिवार को गोगामेड़ी थाना का घेराव किया। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस कार्य प्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि घटना 4 अक्टूबर को हुई और मृतक के पोस्टमार्टम से पहले पुलिस और एडीएम प्रशासन नोहर के बीच वार्ता में लिखित समझौता हुआ जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा और डीवाईएसपी सुनील कुमार झाझड़िया व संघर्ष समिति की वार्ता में तय हुआ कि आगामी पांच दिनों के अंदर नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार प्रकरण में चार आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है लेकिन अन्य तीन आरोपितों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। मृतक के परिवारजनों और संघर्ष समिति का कहना था कि शेष वांछित आरोपी सरे आम खुले में घूम रहे हैं और मृतक के परिवार जनों को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दे रहे हैं। पुलिस की उदासीनता को देखते हुए संघर्ष समिति और क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसपी हनुमानगढ़ के नाम पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार झाझड़िया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार आगामी 25 अक्टूबर तक अन्य तीन आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो 26 अक्टूबर को पुलिस थाना गोगामेड़ी का बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा घेराव किया जाएगा व संघर्ष समिति धरना देगी एवं आर पार की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर लोकराज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, रामगढ़ सरपंच अजब भाम्भू, बरवाली सरपंच राजाराम पूनियां, उप प्रधान भादरा बलवान फगेड़िया, विनोद स्वामी, ब्लॉक डायरेक्टर भूराराम होदकासिया, जयमल स्वामी, कैलाश स्वामी, सोहनलाल स्वामी, अजय स्वामी, गोरधन स्वामी, विनोद मांझू, राजेंद्र आर्य, राकेश भारती, अजीत भारती व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो_पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

