लोहरवाड़ा मे पुष्कर से पवित्र जल लेकर आये कावड़ियों का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत
लोहरवाड़ा मे पुष्कर से पवित्र जल लेकर आये कावड़ियों का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा में रविवार को ईतड समाज के करीब 21 युवाओं द्वारा पुष्कर से पवित्र जल लेकर आए कावड़ियों का ग्राम वासियों द्वारा सभी कावड़ियों का माला व तिलक लगाकर व गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया । वही कावड़िए गणेश मंदिर से नाचते गाते शिव मंदिर पर पहुंचे । जहां पंडित महावीर प्रसाद आकोडिया द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ सहस्त्र जलधारा कराई गई । सहस्त्र जलधारा के आयोजन उपलक्ष पर सामूहिक रूप से भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर शंकरलाल ईतड, श्रीलाल ईतड , सत्तू ईतड , भागचंद ईतड , जसराज ईतड , गजराज प्रजापत ,जीवराज ईतड, कैलाश ईतड जयपाल आदि सहित ग्रामीणो एवं महिलाओं ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र एवं परिवार मे सुख समृद्धि एवं गौ वंश मे फैल रहे लम्पी वायरल से ग्रसित गौ वंश को निरोगी करने की कामना भगवान भोलेनाथ से की ।


