ग्राम विकास अधिकारियों ने किया झड़वासा पंचायत का भ्रमण
ग्राम विकास अधिकारियों ने किया झड़वासा पंचायत का भ्रमण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा का 6 विकास अधिकारियों ने भ्रमण किया।
रविवार की ग्राम विकास अधिकारियों की हड़ताल टूटने के बाद सोमवार को ग्राम पंचायत न्यारां में महंगाई राहत शिविर होने से उक्त शिविर से लौटते समय पंचायत समिति श्री नगर अतिरिक्त विकास अधिकारी नन्दकिशोर कुमावत के नेतृत्व में नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र चौधरी फरकिया, सरिता धायल झड़वासा, रेखा जांगिड़ दिलवाड़ा, सुनीता शर्मा श्री नगर, पूजा शर्मा सनोद व महेश वैष्णव ने झड़वासा पंचायत का भ्रमण किया । जिसमे सरपंच भँवर सिंह गौड ने सभी का स्वागत किया।
अतिरिक्त विकास अधिकारी नन्दकिशोर कुमावत ने पूरी टीम की तरफ से सरपंच भँवर सिंह गौड को आश्वस्त किया की 23 व 24 को झड़वासा पंचायत में शिविर है , सो इस शिविर में पूर्व तैयारी हेतु झड़वासा में आमजन के आवासीय पट्टे सहित अन्य सेवा कार्यो के लिए पूरी टीम तैयार है व इस विषय पर विस्तार से चर्चा भी की।
सभी नवीन ग्राम विकास अधिकारियों ने झड़वासा राजीव गांधी सेवा केंद्र का भ्रमण कर रिकार्ड सहित प्रत्येक अन्य कई चीजों का बारीकी से जाना व झड़वासा के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों व मनरेगा मेटों से मिले।


