DESH KI AAWAJ

अजनबी व्यक्ति से रहे सतर्क, गांव-गांव में अलग-अलग वेशभूषा में मोटरसाईकिलो पर सामान बेचने आते है

अजनबी व्यक्ति से रहे सतर्क, गांव-गांव में अलग-अलग वेशभूषा में मोटरसाईकिलो पर सामान बेचने आते है

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे बहार से आये व्यक्ति मोटरसाईकिलो पर सामान बेचने गांवो मे फेरी लगाते घूम रहे हैं । अभी किसान अपनी फसल को समेटने में लगे हुए हैं ओर अजनबी ( अनजान) व्यक्ति दिन भर सुबह शाम अलग-अलग वेशभूषा में घरों तक पहुंच रहे । कोई अपनी मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लेकर पहुंचता है , तो कोई लेडीज व बच्चों के कपडे बेचने के हिसाब से गाड़ियां लेकर घरों तक पहुंच रहे हैं । सामान लेने महिलाएं घरो से बहार आती है तो वो साथ-साथ मे घर को भी निशाना बना कर चले जाते हैं। दिन दहाडे सुनसान मकान देखकर रेकी करते फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते है । कई गांवो मे दिन मे ही चोरीयां हो चुकी है । प्रशासन इनकी और ध्यान नहीं देकर लापरवाही बरत रहा है। जब वारदात को अंजाम दिया जाता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। ग्राम सराणा के ग्रामीणों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर कपड़े बेचता एक व्यक्ति मिला । जिनसे जानकारी लेने पर बताया की वह अलवर का रहने वाला है और वो 10 -12 आदमी की गेंग के साथ है। जो सराना क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हम किसी अलवर के एक सेठ के यहां काम करते है। प्रशासन ने भी ग्रामीणों को सावधानी बरते हुऐ अजनबी व्यक्ति से कोई सामान नही लेने व कुछ गलत हरकतें करता पाया जाए तो घर में घुसने ना दें और अपने परिवार के बारे में ना बताएं सतर्क रहें । व तत्काल गेट दरवाजे बन्द कर अपने परिवार के मुखिया या सरपंच व पुलिस को सूचना देवे ।

admin
Author: admin