DESH KI AAWAJ

विधा भारती चित्तौड़ प्रान्त द्वारा जनजाति क्षेत्र की शिक्षा हेतू नसीराबाद विधा भारती परिवार ने घर घर जाकर मांगा सहयोग

विधा भारती चित्तौड़ प्रान्त द्वारा जनजाति क्षेत्र की शिक्षा हेतू नसीराबाद विधा भारती परिवार ने घर घर जाकर मांगा सहयोग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । विधा भारती चित्तौड़ प्रांत द्वारा जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के लिए पूरे भारतवर्ष से घर घर जाकर सहयोग राशि इकठ्ठी की जा रही है । जिसमे विधा भारती चित्तौड़ प्रांत शाखा मे नसीराबाद की श्री कन्या आदर्श विधालय एवं श्री चन्द्रनाथ आदर्श विधा मन्दिर देरांठू द्वारा भी घर घर , प्रतिष्ठान प्रतिष्ठान जाकर सहयोग राशि इकठ्ठी की जा रही है । विधा भारती नसीराबाद से प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया विधा भारती अपने देश के नगरीय , ग्रामीण , जनजाति , सीमांचल एवं संवेदनशील क्षेत्रों मे शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को सुशिक्षित ,सुसंस्कृत ,सुगठित , समरस एंव स्वावलंबन बनाने के लिए कार्य कर रही है । जिसे सम्पूर्ण समाज का सहयोग प्राप्त हो रहा है । राजस्थान के जनजाति बाहुल क्षेत्रों मे विधा भारती बांसवाड़ा , डूगरपुर , उदयपुर , प्रतापगढ़ एवं सिरोही मे विधा भारती जनजाति समिति राजस्थान के माध्यम से कार्य कर रही है । उन्होंने बताया कि कई वर्षों से इस जनजाति क्षेत्र के भोले भाले बन्धुओं को विदेशी एंव राष्ट्र विरोधी लोग दिग्भ्रमित कर राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग करने का षड्यन्त्र कर रहे है । इस समिति द्वारा मिले सहयोग राशि से प्रति वर्ष बसंत पंचमी को राशि इन आदिवासियों के विधा व ज्ञान के लिए लगाई जाती है ।
विधा भारती जनजाति समिति राजस्थान के कार्यक्रर्ता अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगाकर 907 एकल शिक्षकीय विधालय , 10 पूर्ण विधालय , 586 सत्संग केन्द्र एंव कोठारा परियोजना के माध्यम से उनके मध्य सक्रिय रहकर 907 गांवो मे जन जागृति का कार्य कर रहे है । जिसके कारण इन क्षेत्रों मे चल रहे राष्ट्र विरोधी षड्यंत्रों का सफलतापूर्वक दमन किया जा रहा है । नसीराबाद क्षेत्र मे राशि एकत्र करने मे दोनो विधालय से राजेश कुमार , मुकेश कुमार इन्डोनिया , आरती शर्मा , दीपिका मेहरा , ज्योति पथरियां , प्रिय दर्शनी नागौरा का विशेष सहयोग रहा।

admin
Author: admin