DESH KI AAWAJ

राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर पशु चिकित्सा कर्मियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का सौंपा ज्ञापन

राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर पशु चिकित्सा कर्मियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का सौंपा ज्ञापन
–नियामत जमाला–
भादरा, 29 अगस्त /राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों व   मुख्य सचिव राजस्थान  सरकार से बीच  11 अप्रैल को हुई वार्ता में 11 सूत्री मांगों पर सहमति बनने के बाद वार्ता के अनुसार तीन माह में समस्त मांगों पर प्रशासनिक आदेश जारी करने के आश्वासन के बाद भी इस वार्ता के समझौता पर कोई क्रियान्विति नहीं होने के कारण  राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर भादरा में भी राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की तहसील भादरा  इकाई के भादरा नोडल क्षेत्र के समस्त पशु चिकित्सा सहायक एवं पशु धन सहायकों ने सोमवार से   सामूहिक अवकाश पर जाने के सम्बंध में  स्थानीय पशु चिकित्सालय प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं। विदित रहे कि मांगों को लेकर हुए इस समझौते की लम्बे समय बाद भी क्रियान्विति नहीं होने से पशु पालन विभाग के पशु चिकित्सा सहायकों व पशु धन सहायकों में सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व रोष हैं। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ भादरा इकाई के तहसील अध्यक्ष राजवीर हुड्डा के अनुसार संगठन की 11 सूत्री मांगे, पशुधन सहायक का वेतनमान व अन्य सुविधाएं मैडीकल मेल नर्स द्वितीय के अनुरूप करने,पशु चिकित्सा सहायक का हार्ड ड्यूटी भत्ता स्वीकृत करने,पशुधन सहायक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि तीन वर्ष  एवं 6 माह इंटरशिप निर्धारित करने, राजस्थान वैटेनरी नर्सिंग कॉन्सिल की स्थापना करने,पशु धन सहायक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का नाम पशु चिकित्सा एवं विज्ञान डिप्लोमा करने,पशु चिकित्सा कर्मचारियों का पद नाम परिवर्तन किया जाने,पशु औषधालयों एवं पशु चिकित्सा उप केंद्रों पर सहायक कर्मचारी सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, पशु पालन विभाग में फॉर्मासिस्ट ,प्रयोगशाला, तकनीकशियन एवं रेडियोग्राफर के पद सृजित करने,समस्त राजपत्रित अवकाशों के बदले क्षतिग्रस्त अवकाश की सुविधा देने,पशु चिकित्सा कर्मचारियों को संक्रमण या जूनोटिक बीमारियों से बचाव के संसाधन उपलब्ध कराने व कोरोना महामारी में दिवंगत कार्मिकों को 50 लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की जाने की हैं।
फोटो-ज्ञापन सौंपते पशु पालन विभाग के कर्मचारी

admin
Author: admin