जयगुरुदेव महाराज का जावला मे शाकाहारी सम्मेलन सम्पन्न
जयगुरुदेव महाराज का जावला मे शाकाहारी सम्मेलन सम्पन्न
देरांठू -नसीराबाद ( मुकेश वैष्णव ) बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम संत परम पूज्य बाबा उमाकांत महाराज उज्जैन वाले के आदेशानुसार सरवाड़ तहसील के ग्राम जावला में शाकाहारी सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । सम्मेलन मे लगभग 8000 लोगों में प्रसाद वितरण हुआ । कार्यक्रम मे हजारों लोगों ने शाकाहारी सम्मेलन में हिस्सा लिया एवं सत्संग का संदेश सुना । सत्संग हनुमान जाट भेरू खेड़ा वह चंद्र प्रकाश यादव नसीराबाद व सुनील चौधरी पिचोलिया ने समय के सद्गुरु का आदेशानुसार सत्संग संदेश सुनाया । सत्संग मे शाकाहारी , सदाचारी व नशा मुक्त रहने की नसीहत दी । सत्संग मे बताया कि आने वाला समय खराब आ रहा है । इससे बचने का व हजूर के वचनों को लोगों को सुनाया व समझाया । कार्यक्रम मे सेवादार घनश्याम , नारायण जाट , हरलाल जाट , हनुमान जाट , हरजी राम जाट और आसपास के अन्य प्रेमी सत्संग प्रेमियों ने सेवा में तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

