जयगुरुदेव संगत द्वारा शाकाहारी सम्मेलन व त्रियोदशी भंडारा अजमेर मे हुआ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
जयगुरुदेव संगत द्वारा शाकाहारी सम्मेलन व त्रियोदशी भंडारा अजमेर मे हुआ
अजमेर । जयगुरुदेव आश्रम देरांठू , नसीराबाद हाईवे द्वारा गुरुवार को अजमेर के अर्जुन लाल सेठी कॉलोनी, कमल सविता स्कूल के पास यू आई टी गार्डन मे शाकाहारी सम्मेलन व त्रियोदशी भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया । देरांठू संगत के हनुमान जाट व चन्द्रप्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शाकाहारी सम्मेलन मे
सभी धर्म प्रेमियों को आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम मे बाबा संत उमाकांत महाराज की दया एंव मोज से अनुयायियों द्वारा प्रथम शाकाहारी सम्मेलन व मासिक त्रियादर्शी भण्डारा हुआ । कार्यक्रम मे पूरे अजमेर जिले से आये बाबा के अनुयायियों ने धर्म लाभ प्राप्त किया । कार्यक्रम मे आये अनुयायियों को बाबा के शिष्य हनुमान चोधरी , चन्द्र प्रकाश यादव व मेहुल यादव ने शाकाहारी रहने के फायदे व मासाहारी रहने के दुसप्रभावो के बारे बताया । व नशा नही करने व मासांहार नही करने का सकल्प दिलाया । आश्रम की ओर से रखे गये भण्डारे मे आये सभी अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

