भादरा:छात्र संघ चुनावों में निर्विरोध भी चुने गए विभिन्न पदाधिकारी
भादरा:छात्र संघ चुनावों में निर्विरोध भी चुने गए विभिन्न पदाधिकारी
–नियामत जमाला–
भादरा, 23 अगस्त /छात्रसंघ चुनावों की प्रकिया में मंगलवार को नामांकन वापसी के समय के बाद कुछ महाविद्यालयों में विभिन्न पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं। छानीबड़ी के चन्दूराम सुथार मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डा.वीरसिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार छात्र संघ चुनाव 2022 के अध्यक्ष पद हेतु सचिन बीए तृतीय वर्ष और उपाध्यक्ष पद हेतु चन्द्रशेखर बीए तृतीय वर्ष दोनों के नामांकन एबीवीपी पार्टी से प्राप्त हुए, अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं होने पर निर्वाचन अधिकारी बलजीत पारीक ने इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज छात्र संघ चुनाव में अपने समर्थित पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाने पर खुशी का इजहार किया हैं। उधर गांव डूगराना के श्री परशुराम महाविद्यालय में चार पदों के लिए एक एक नामांकन ही दाखिल होने के कारण चारों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए हैं। महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार रणवा ( बीए तृतीय वर्ष )पुत्र तुलछाराम निर्दलीय, महासचिव पद पर अनिल कुमार मूंड (बीए तृतीय वर्ष) पुत्र शंकरलाल एसएफआई, उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार (बीए द्वितीय वर्ष ) पुत्र भादरसिंह निर्दलीय व संयुक्त सचिव पद पर नरेश कुमार (बीए द्वितीय वर्ष ) पुत्र भंवरलाल एसएफआई को एक एक नामांकन दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया हैं। कॉलेज में नव निर्वाचित चारों पदाधिकारियों ने अपने निर्वाचन के बाद कॉलेज निदेशक से आशीर्वाद लिया हैं। डूंगराना कॉलेज छात्र संघ चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष संदीप कुमार रणवा व उपाध्यक्ष दीपक कुमार क्षेत्र के युवा नेता बजरंग सहारण के समर्थित है। सहारण व उनके समर्थकों ने इनके निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी व्यक्त करते हुए सहारण के स्थानीय कार्यालय में खुशी मनाते हुए मिठाईयां भी बांटी हैं।
फोटो-श्रीपरशुराम कॉलेज डूंगराना में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद निदेशक से आशीर्वाद लेने दौरान निर्वाचित प्रत्याशी व उनके अनेक समर्थक


