अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
-नियामत जमाला-
भादरा, 15 नवंबर: निकटवर्ती कस्बा तारानगर में किसान मजदूर भवन में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक तहसील अध्यक्ष पूर्णाराम सरावग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें फसल बीमा, शहरी तथा गांवों की आबादी विस्तार, सिंचाई पानी, पीने के पानी तथा आगामी आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। बैठक का संचालन विक्की सोनी द्वारा किया गया। बैठक में कामरेड निर्मल कुमार ने आगामी आंदोलन तथा बकाया बीमा क्लेम को लेकर चर्चा की और रामस्वरूप सहारण ने बताया कि हमें गांवों की कमेटियों से चर्चा कर आंदोलन की तैयारियां करनी चाहिए। इस मौके पर चिमनाराम पांडर, सोमवीर डोकवा, काशीराम पूनियां, सुनील पारीक, श्रवण सहु, किशन शर्मा, लालचंद,भोजराज महला, बेगाराम प्रजापत,बलवीर समेत काफी संख्या में किसान सभा के सदस्य मौजूद थे।
फोटो_ किसान सभा की बैठक का दृश्य

