वैष्णव समाज मनायेगा रामन्दाचार्य जयन्ती
वैष्णव समाज मनायेगा रामन्दाचार्य जयन्ती
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले मे वैष्णव समाज की सभी समितियों द्वारा मगंलवार को रामान्दाचार्य जयन्ती महोत्सव बडे धूमधाम से मनायेंगे । क्षेत्र की अजमेर , किशनगढ़ , केकडी , नसीराबाद , बान्दरवाडा , ब्यावर , पीसांगन मे भी समाज बन्धुओं द्वारा जयन्ती मनाई जायेगी । इस बार कोराना गाईडलाईन के कारण समाज बन्धु शोभायात्रा व जूलूस नही निकाल कर स्थानीय मन्दिरों , समाज के भवनो पर सुन्दरकाण्ड का पाठ व भजन कीर्तन करते हुए जयन्ती मनायेंगे । इस बार तिथि व्यवस्था आगे पीछे होने के कारण कई स्थानो पर सोमवार को भी जयन्ती मनाई गई । नसीराबाद मे भी मगंलवार को श्री वैष्णव समाज युवा सेवा समिति के द्वारा बामंणिया बालाजी धाम मन्दिर पर जयन्ती मनाई जायेगी । जिसमे रामान्दाचार्य की फोटो पर माला व दीप प्रज्वलित कर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जायेगा । यह पाठ सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगा ।

