DESH KI AAWAJ

वैष्णव बैरागी समाज महिला मंडल गुलाबपुरा ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

वैष्णव बैरागी समाज महिला मंडल गुलाबपुरा ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव बैरागी समाज,महिला मंडल गुलाबपुरा द्वारा पक्षियों के पानी के लिए परिण्डे बांधे एवं देखभाल की जिम्मेदारी ली। वैष्णव बैरागी समाज महिला मंडल के पदाधिकारी ने पक्षियों के दाना, पानी हेतु मंदिर परिसर एवं अपने घरों में परिण्डे बाधे और सभी मातृ शक्तियों ने संकल्प लिया की परिण्डे की सार सम्भाल कर नियमित रूप से स्वच्छ जल भरने की जिम्मेदारी निभाएंगे। ताकि भयंकर गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझे। इस दौरान पारस देवी, टम्मू देवी वैष्णव, भंवरी देवी वैष्णव, प्रेम देवी वैष्णव, सिमरन वैष्णव, मनीषा वैष्णव, प्रज्ञा वैष्णव, तनीषा वैष्णव सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद थी ।

admin
Author: admin