DESH KI AAWAJ

उत्सव विश्व मैत्री का- अभिनव सामायिक फेस्टिवल

उत्सव विश्व मैत्री का- अभिनव सामायिक फेस्टिवल

विकेश दक / दिव्यांग जगत

चलथान,सूरत – अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापन्थ युवक परिषद चलथान ने विश्व मैत्री की सदभावना से अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 83 सामायिक हुई।परिषद अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने बताया कि उत्सव विश्व मैत्री का अभिनव सामायिक फेस्टिवल कार्यक्रम के माध्यम से अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद की 351 शाखाएं पूरे देश मे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी साल के प्रथम रविवार दिनाँक 2.1.22 को सामायिक का एक अभियान सा चलाया गया जिसमे हजारों की संख्या में श्रावक समाज ने सामायिक की। सभा मंत्री श्री सुरेशचंद्र पितलिया ने बताया कि जैन धर्म मे सामायिक का विशेष महत्व माना जाता है। सामायिक को समता की साधना और आत्मा को निर्मल करने का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है।सामायिक में व्यक्ति 48 मिनट के लिए सारे सांसारिक कार्यो का त्याग करके आध्यात्म साधना में लीन हो जाता है।परिषद मंत्री दीपक खाब्या ने बताया कि विश्व मैत्री की भावना व समाज के आध्यात्मिक विकास हेतु हमारी संस्था समय समय पर ऐसे कार्य आगे भी करती रहेगी। तेयूप सहमंत्री बिपिन पितलिया द्वारा विधिवत रूप से अभिनव सामायिक करवाई गई । कार्यक्रम संचालन तेयूप उपाध्यक्ष राकेश दक ने किया । अभिनव सामायिक फेस्टिवल में पधारे सभी महानुभावों का आभार अभिनव सामायिक संयोजक कमलेश बिरानी ने किया । ये सारी जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी।

admin
Author: admin