DESH KI AAWAJ

अरबन नियमित टीकाकरण अभियान की कार्यशाला आयोजित

अरबन नियमित टीकाकरण अभियान की कार्यशाला आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अरबन नियमित टीकारकरण अभियान की कार्यशाला बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिन्दे स्वाति ने बताया कि अरबन नियमित टीकाकरण 2022-23 के सफल क्रियान्वयन एवं सुदृढीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसमें समस्त अजमेर शहरी क्षेत्र, ब्यावर, सरवाड, बिजयनगर, नसीराबाद, पुष्कर, किशनगढ एवं केकडी के संबन्धित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपस्थित रहे। इन्हें नियमित टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन एवं सुदृढीकरण के लिए चर्चा की जाकर टीकाकरण कार्य को प्रगति प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से 13 प्रकार की बीमारियों से शिशुओं को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। इसके लिए शिशुओं को नियमितरूप से निर्धारित समय पर टीकाकृत किया जाए। कार्यशाला में समय सीमा में निर्धारित गतिविधियों के लिए संबन्धित अधिकारियों को पाबन्द किया गया। शहरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करवाते हुए 0-5 वर्ष तक के टीकाकृत से वंचित रहे बच्चों को चिन्हित करवाया जाएगा। इन्हें टीकाकृत किए जाने के लिए निर्देश प्रदान किए गए। हाई रिस्क ऎरिया शहरी क्षेत्र में जैसे कच्ची बस्तियों में 40 प्रतिशत आबादी एवं 17 प्रतिशत आबादी झोपड़ पटिट्यो में निवास करती हैं। इनमें टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों को टीकाकृत करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।अन्य विभागों,महिला बाल विकास विभाग, पार्षदाें एवं शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर टीकाकरण के संबन्ध में जनसमुदाय में जागरूकता बढाने के लिए सहयोग प्राप्त कर प्रेरित करेंगे।

admin
Author: admin