DESH KI AAWAJ

किशनगढ़ मे अज्ञात वाहन ने मारी साइकिल सवार के टक्कर

किशनगढ़ मे अज्ञात वाहन ने मारी साइकिल सवार के टक्कर

हादसे मे साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । किशनगढ़ के अजमेर रोड , परासिया तिराहे पर साईकिल सवार एक व्यक्ति को कोई अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार भाग गया । हादसे में साईकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । जिसकी पहचान परासिया निवासी रामेश्वर लाल वैष्णव के रुप मे हुई है । वैष्णव परासिया रेलवे फाटक मंदिर पर पूजा अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे । मृतक के शव को अभी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । जिसका सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा । वही दुर्घटना की जांच मे मदनगंज थाना पुलिस जुटी गई है ।

admin
Author: admin