DESH KI AAWAJ

मोतीपुरा गांव में तीन घरों में अज्ञात चोरों धावा, नकदी, सोने, चांदी के जेवरात ले भागे

मोतीपुरा गांव में तीन घरों में अज्ञात चोरों धावा, नकदी, सोने, चांदी के जेवरात ले भागे

खिड़की तोड़कर घरों में बोला धावा, लोहे के सिन्दूक व ताले तोड़कर कीमती चीजें ले गए और बाकी कपड़े समेत सारा सामान बिखेर गए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा के गांव मोतीपुरा में बीती रात तीन घरों में चोरों ने धावा बोल नगदी व गहने ले भागे ।
ग्राम के नाथू पुत्र दिलीप यादव, जयकिशन पुत्र रामजीलाल यादव व मुकेश पुत्र रामकिशोर यादव के घरों में रास्ते की तरफ व मकान के पीछे की तरफ से खिड़कीयों के पेच खोलकर मकान में अज्ञात चोर घुसे और नाथू के मकान से 8 से 10 हजार रुपए नकद, पायजेब जोड़ी, सोने का मादलिया इसी तरफ जयकिशन के मकान मे से सोने का मादलिया, पायजेब जोड़ी, सोने की चूड़ियां, चांदी की कनकती करीब 80 हजार रुपये नकद ऐसे ही मुकेश के मकान मे से 35 हजार रुपये नकद अन्य सामान चोर ले गए। कीमती सामान चुराने के बाद चोरों ने लोहे के बड़े बड़े बक्से व लोहे की आलमारियों खुला छोड़ सारे मकान में कपड़े बिखेर गए । ग्रामीणों का कहना है की पूरा गांव दिन में खाली होता है सभी खेतों के काम से खेतों में गये होतें है । पीछे से गांव में अनजान व बाहरी लोग चटाई व कुर्सियां बेचने के बहाने आकर यह रेकी करतें है फिर रात में इस तरह चोरियों को अंजाम देते है । ऐसे अज्ञात व अनजान लोगों पर पाबंदी जरूरी है।
साथ ही ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस से रात में गांव में कम से दो बार राउंड लगाकर सुरक्षा की भी मांग की है ।

admin
Author: admin