दुर्गा माता मंदिर में दान पेटी चुरा ले गए अज्ञात चोर
दुर्गा माता मंदिर में दान पेटी चुरा ले गए अज्ञात चोर
दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज
मुंडावर क्षेत्र के समीपवर्ती छापुर गांव में दुर्गा माता मंदिर में मंदिर परिसर में लगी दान पेटी को अज्ञात चोर ले गए । ग्रामीणों ने बताया इस दान पेटी में 25 हजार से 30 हजार के बीच में रकम थी । जो अज्ञात चोर ले गए । ग्रामीणों ने पुलिस चौकी सोडावास में रिपोर्ट दी है और चौकी प्रभारी को शीघ्र अज्ञात चोर का पता लगाने की मांग की है । इस चोरी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी दान पेटी की रकम की चोरी हो चुकी है ।


