DESH KI AAWAJ

संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर सरकार की वादाखिलाफी पर दिया नोटिस

संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर सरकार की वादाखिलाफी पर दिया नोटिस
-नियामत जमाला-
भादरा, 18 नवंबर/अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की स्थानीय उपशाखा ने प्रांतीय आह्वान पर राज्य सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को नजरअंदाज किए जाने ,संवाद हीनता कायम करने व वादाखिलाफी करने के विरोध में स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्य सचिव को असहयोग आंदोलन का नोटिस दिया है। नोटिस देने के दौरान इन कार्मिकों ने नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया तथा उपखंड कार्यालय पर नायब तहसीलदार को नोटिस सौंपा।उपशाखा अध्यक्ष जोगेन्द्र मोठसरा एवं मंत्री सुरेश गोदारा के अनुसार इस दौरान महासंघ के घटक पटवार संघ, कानूनगो संघ ,शारीरिक शिक्षक संघ, नल मजदूर संघ ,शिक्षक संघ प्रगतिशील, शिक्षक संघ शेखावत, आयुर्वेद नर्सिंग एवं परिचारक संघ, कृषि पर्यवेक्षक संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ समेत अनेक संगठनों के प्रतिनिधि जगदीश बैरड़ ,ओम रेपसवाल, लीलूराम तैनाण ,जगदीश ढाका, रणजीत दुहारिया, गुलाबसिंह पूनियां ,कृष्ण बिजारणिया ,राजेंद्र सहारण, मनोहरलाल मीणा,शीशपाल आर्य, महेंद्र सरावग,हरिकिशन घासोलिया,मनीराम जांगिड़ ,अब्दुल शकूर ,जहांगीर ,योगेंद्र छिंपा ,सुरेंद्र भाटी ,सरजीत मोठसरा, सतपाल बेनीवाल, महेंद्र सरावग ,रामकुमार महिया ,करणी सहारण,उमेद डूडी, कृष्ण आर्य सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे। फोटो_भादरा में नायब तहसीलदार को नोटिस सौंपते संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कार्मिक

admin
Author: admin