DESH KI AAWAJ

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पंचायत भवन का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पंचायत भवन का किया उद्घाटन

संवाददाता/ लव कुश कुमार

तिकुनिया खीरी ग्राम पंचायत सुथना बरसोला के नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने फीता काटकर किया है इस अवसर पर वीडियो राकेश सिंह ग्राम प्रधान शफीक अहमद भल्लू सहित कस्बे के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे
ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में मरम्मत के बाद पंचायत भवन का सौंदर्यीकरण प्रधान द्वारा करा कर तैयार किया गया था जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने शुक्रवार को फीता काटकर किया है इस दौरान उन्होंने कहा गांव का विकास ही भारत का विकास है गांव के लोगों को पंचायत भवन पर ब्लॉक तहसील की सारी सुविधाएं मिले जिससे उनको अनावश्यक ब्लॉक तहसीलों के दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी उन्होंने ग्राम प्रधान की तारीफ की B.D.W, राकेश सिंह ने कहा डीएम का कार्यालय भी इतना सुंदर नहीं है जितना सुंदर ग्राम पंचायत भवन का सौंदर्यीकरण किया गया है इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य नागरिक केदार अग्रवाल रोहताश मल अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू पूर्व प्रधान. प्रधान विजय कुमार. प्रधान अनवर खान. कुलदीप शर्मा जगजीत सिंह सत्यप्रकाश श्रीवास्तव अत्ताउल्लाह बृजलाल यादव सोनू अग्रवाल प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार प्रधान चरणजीत सिंह .प्रधान प्रतिनिधि जग्गा सिंह .प्रधान अनवर खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे

admin
Author: admin