उनियारा व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज मंगल ने फैंसी स्टोर कलेक्शन का किया उद्घाटन ।
उनियारा व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज मंगल ने फैंसी स्टोर कलेक्शन का किया उद्घाटन ।
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत।
उनियारा/टोंक ।
उनियारा में गणेश चतुर्थी के मंगल अवसर पर न्यू मार्केट में कोयल फैंसी स्टोर एंड ब्यूटी कलेक्शन का उद्घाटन व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज मंगल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश जांगिड ने फीता काट कर किया।
आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने अपने वरिष्ठ साथियों के साथ फैंसी स्टोर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
व्यापार मंडल आपके प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में शाहिद भाई, श्याम सोनी, महेश पटवा, कादर भाई ,जय मंगल, आशीष सुवालका, सत्यनारायण कुशवाहा, राजेंद्र जैन सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।


