वंचित बेरोजगार विधार्थी मित्र 3 मई को करेंगे विशेष कार्यक्रम
वंचित बेरोजगार विधार्थी मित्र मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर करेंगे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
सामुदायिक भवन, केशव नगर, सिविल लाइंस – जयपुर में 03 मई को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
संविदा सेवा नियमों में शामिल कर रोजगार प्रदान करने की है प्रमुख मांग
सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत
जयपुर – जननायक व राजस्थान के यशश्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस पर 3 मई को बेरोजगार विधार्थी मित्रों द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जयपुर के सिविल लाइंस में करवाया जायेगा। सीएम के जन्मदिवस पर इस बार राजस्थान बेरोजगार वंचित विद्यार्थी की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 3 मई को सिविल लाइंस स्थित, केशव नगर मे सामुदायिक भवन पर प्रात: 9.15 से सांय 4.15 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें पूरे प्रदेश से बेरोजगार विधार्थी मित्र बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जननायक के जन्मोत्सव पर शिविर के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के शीर्ष नेतृत्व ने बताया कि जयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सिविल लाइंस के सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर को लेकर हरी झंडी मिल गई है। शीर्ष नेतृत्व ने बताया कि प्रदेश स्तरीय टीम के द्वारा शिविर के सफल आयोजन को लेकर कार्यकरिणी द्वारा अलग अलग जिलाध्यक्ष को अपने जिले की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम से जुड़े वंचित विद्यार्थी मित्रों ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों से रक्तदान में भाग लेने के लिए सूची मंगवाई जा रही है जो की अंतिम चरण में है।जिला अध्यक्ष अपने सभी ब्लॉक से सूची तैयार करके प्रदेश कार्यकारिणी को भेजें रहे हैं। वहीं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर महिला मोर्चा द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर महिलाओं की सूची तैयार करने में जूटी है। प्रदेश कार्यकारिणी ने बताया कि सीएम गहलोत के जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उनके नेक कार्यों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है और साथ ही मांग की गई की पंचायत सहायक भर्ती से वंचित बेरोजगार विधार्थी मित्रों को भी रोजगार उपलब्ध करवा कर अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे को पूरा कर वंचित विद्यार्थी मित्रों को रोजगार दिया जाय हालांकि इस पर सीएम सहाब की मौखिक सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। ठा. शमशेर जी भालू खान और राजस्थान पर्यटन निगम के अध्यक्ष और सर्व सम्मानित श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ जी के सानिध्य में।
साथ ही इस कार्यक्रम में पूरे राजस्थान के वंचित विद्यार्थी मित्रों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना जरूरी है जिससे की रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करवा कर रोजगार की मांग की जा सके व पुनीत कार्य में अपनी सम्पूर्ण भागीदारी निभा सकें और अपने रोजगार की मांग कर सके।

बेरोजगार विधार्थी मित्र प्रदेश कार्यकारिणी व सक्रिय कार्यकर्ता 02 मई को ही लेंगे सम्पूर्ण तैयारिया का जायजा –
सीएम के जन्मदिवस पर इस बार राजस्थान बेरोजगार वंचित विद्यार्थी की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 3 मई को सिविल लाइंस स्थित, केशव नगर मे सामुदायिक भवन पर प्रात: 9.15 से सांय 4.15 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें पूरे प्रदेश से बेरोजगार विधार्थी मित्र बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जननायक के जन्मोत्सव पर शिविर के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के शीर्ष नेतृत्व ने बताया कि जयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके फलस्वरूप प्रदेश कार्यकारिणी व सक्रिय कार्यकर्ता 2 मई को रक्तदान दिवस से एक दिन पूर्व जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे ताकि इस रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक बनाया जा सके। जिसके लिए प्रदेेश भर के बेरोजगार विधार्थी मित्रों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है l
जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जन्मोत्सव रक्तदान शिविर में करेंगे शिरकत –
जननायक व राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस 3 मई को है। सीएम गहलोत के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर राजस्थान वंचित विधार्थी मित्र द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करेगें। इस शिविर में सीएम अशोक गहलोत शिरकत करेंगे।यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित, केशव नगर जयपुर में सामुदायिक भवन पर 3 मई को प्रात: 9.15 से सांय 4.15 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश के हजारों की संख्या में वंचित विधार्थी मित्र भाग लेंगे।

