DESH KI AAWAJ

स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोगामेड़ी मंदिर परिसर क्षेत्र चलाया सफाई अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोगामेड़ी मंदिर परिसर क्षेत्र चलाया सफाई अभियान
-नियामत जमाला-
भादरा, 31 अक्टूबर / आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर नेहरू युवा केन्द्र हनुमानगढ़ की भादरा ब्लॉक के द्वारा गोगामेड़ी मंदिर परिसर में सफाई अभियान अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी के संचालक सतपाल बरोड़ की अध्यक्षता में किया गया। इस सफाई अभियान में मंदिर परिसर में बिखरे प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया गया तथा लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित कर कचरा, कचरा पात्र या तय जगह पर ही डालने के लिए प्रेरित किया गया और प्लास्टिक का बहिष्कार व प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लिया गया। सफाई अभियान में नेहरू युवा केन्द्र की टीम में भादरा ब्लॉक प्रभारी मनीष कुमार पड़गड़ ,जयदीप थालोड़ व शिवदयाल चारण समेत अनेक महिला पुरूषों ने श्रमदान कर हाथ बटाया और साफ सफाई का संकल्प लिया । फोटो-सफाई अभियान का दृश्य

admin
Author: admin