हर गांव में खेल मैदान की मुहिम के तहत उप प्रधान ने मेहलिया गांव के युवाओं को किया आश्वस्त
हर गांव में खेल मैदान की मुहिम के तहत उप प्रधान ने मेहलिया गांव के युवाओं को किया आश्वस्त
-नियामत जमाला-
भादरा, 7 अक्टूबर/ हर गांव में खेल मैदान की अपनी मुहिम के तहत भादरा पंचायत समिति के उप प्रधान बलवान फगेड़िया ने आज एसएफआई के पूर्व तहसील सचिव सुभाष भूकर के साथ गांव मेहलिया में पहुंच कर खेल मैदान के सम्बन्ध में युवाओं से विचार विमर्श व बातचीत की एवं युवाओं को आश्वस्त किया कि वे खेल मैदान को लेकर प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाएंगेऔर राजस्व विभाग के अधिकारियो के साथ बातचीत करवाकर क़ानूनी अड़चनों को दूर करते हुए खेल मैदान बनाएंगे | इस पर गांव के युवाओं ने उनका आभार व्यक्त किया।

