श्री श्याम मित्र मण्डल नसीराबाद के तत्वावधान मे विशाल शोभायात्रा कल एवं भजन संध्या बुधवार को
श्री श्याम मित्र मण्डल नसीराबाद के तत्वावधान मे विशाल शोभायात्रा कल एवं भजन संध्या बुधवार को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री श्याम मित्र मंडल नसीराबाद के तत्वाधान मे श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के 32 वे वार्षिक उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य शोभा यात्रा कल मंगलवार को सायं 5 बजे नसीराबाद के सुभाष गंज से सदर बाजार होते हुए गांधी चोक स्थित श्री श्याम मन्दिर पर पहुचेगी । जहाँ महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा । वही 27 सितम्बर , बुधवार को विराट श्री श्याम भजन संध्या गांधी चौक नसीराबाद पर रात्रि 9 बजे से आयोजित होगी । जिसमे भजन गायक रजनी राजस्थानी जयपुर , परविंदर पलक हरियाणा , तृप्ति लढढा जयपुर व निजाम भाई जयपुर श्याम भजनो की शानदार प्रस्तुति देगे । श्री श्याम मित्र मण्डल ने सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या मे श्याम भजनो मे पधार कर श्री श्याम प्रभु खाटू के भजनो का रसपान करने की अपील की है ।


