DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी के अधिशाषी अधिकारी उमेश पारिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर विरोध

नसीराबाद छावनी के अधिशाषी अधिकारी उमेश पारिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर विरोध

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छावनी परिषद कार्यालय नसीराबाद पर सुबह अधिशाषी अधिकारी उमेश पारिक द्वारा ध्वजारोहरण का समय निश्चित किया गया था। सुबह करीब 8.30 बजे तक कार्यक्रम की सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी थी तथा विभाग के समस्त कर्मचारीगण, स्कूल की छात्राएं व अन्य शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हो गए थे । किन्तु 8.30 बजे तक भी अधिशाषी अधिकारी महोदय उपस्थित नहीं हुऐ, उनसे बार बार फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया। जिस पर करीब 9 बजे अधिशाषी अधिकारी महोदय ने जल्दी पहुचने का आश्वासन दिया । किन्तु समय 9:15 तक भी छावनी परिषद कार्यालय पर नही पहुचे। जिससे उक्त कार्यालय पर निश्चित समयानुसार ध्वजारोहण नही हो पाया। करीब 9:20 बजे अधिशाषी अधिकारी महोदय कार्यालय पर पहुंचे व आनन फानन में राष्ट्रीय ध्वज़ की गरीमा को दरकिनार करते हुए ध्वजारोहरण किया। राष्ट्रीय गान के पश्चात उपस्थित गणमान्य लोगों ने अधिशाषी अधिकारी महोदय को देर से उपस्थित होने का कारण पूछा व शिकायत की तो अधिशाषी अधिकारी महोदय उपस्थित जनो पर आग बबूला हो गये व जोर जोर से चिल्लाने लगे । जिसका मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने विडियो भी बनाया था। अधिशाषी अधिकारी महोदय ने राष्ट्रीय पर्व पर छावनी परिषद कार्यालय नसीराबाद पर ध्वजारोहण का समय 8.30 निश्चित होने के बावजूद भी 9 बजकर 21 मिनट पर ध्वजारोहण किया जो कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। जिस पर नसीराबाद छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया ने केन्द्रीय मन्त्री राजनाथ सिंह को पत्र प्रेषित कर नसीराबाद छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी के विरूद्ध उचित एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।

admin
Author: admin