DESH KI AAWAJ

नाबालिग युवती को भगाने के मामले में दो गिरफ्तार

नाबालिग युवती को भगाने के मामले में दो गिरफ्तार

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा

गुड़ामालानी के सुपरविजन में पुलिस थाना धोरीमन्ना के प्रकरण संख्या 31 / 2022 में नाबालिग अपहर्ता के अपहरणकर्ताओं नरेश कुमार व सुनील कुमार को थाना धोरीमन्ना की गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई ।
नाबालिग के अपहरण की घटना को गम्भीरता से लेते हुए सुखराम उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना द्वारा प्रकरण में अन्वेषण शुरू कर अपहर्ता व मुलजिमान की तलाश शुरू की । इस दौरान परिवादी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में हैबियस कॉरपस दायर की गई । जिसकी सुनवाई तारीख आगामी 04.07 . 2022 है । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए कॉरपस की तलाश हेतु इश्तिहार जारी करवाकर , फोटो व हुलिया का दूरदर्शन पर प्रसारण करवाया गया तथा अपहर्ता की तलाश हेतु थाना धोरीमन्ना से विशेष टीमों का गठन किया जाकर तलाश करवाई गई । दौराने तलाश तकनीकी व आसूचना की मदद से प्रकरण में नामजद आरोपी सुनील कुमार द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी नरेश कुमार पुत्र प्रेमाराम जाति विश्नोई निवासी पुर , राजीवनगर जिला जालौर से लगातार सम्पर्क में होना व आर्थिक रूप से मदद करना सामने आया । जिसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए गोपनीय तरीके से जिला विशेष टीम से सम्पर्क में रहकर लगातार तकनीकी मदद लेते हुए मुख्य आरोपी के रहने के ठिकाने का मालूम किया जाकर केशाराम हैड कानि 94 के नेतृत्व में एक विशेष टीम भेजकर दबिश देकर नाबालिग अपहर्ता को पुलिस सरक्षण में लिया जाकर दोनों मुलजिमान सुनील कुमरा व नरेश कुमार को जयपुर से दस्तयाब किया गया । नाबालिग अपहर्ता को नियमानुसार अन्वेषण सम्पादित किया जाकर नारी निकेतन जोधपुर में जमा करवाया गया तथा नामजद आरोपीगण नरेश कुमार पुत्र प्रेमाराम जाति विश्नोई उम्र 25 वर्ष निवासी पुर , राजीवनगर , पुलिस थाना सांचोर जिला जालौर व सुनील कुमार पुत्र प्रेमाराम जाति विश्नोई उम्र 22 वर्ष निवासी पुर , राजीवनगर , पुलिस थाना सांचोर जिला जालौर को गिरफ्तार किया गया ।

admin
Author: admin