मन्दिर चोरी की वारदातो का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर शर्मा
मन्दिर चोरी की वारदातो का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार
सेड़वा पुलिस पूरी तरह एक्सशन में
दीपक भार्गव पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सम्पति सम्बंधित अपराधो में अनट्रेस प्रकरणो के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के तहत नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर नारायणसिंह व्रताधिकारी व्रत चौहटन के निकट सुपरविजन में जेठाराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा मय पुलिस टीम द्वारा मन्दिर चोरी की वारदातो का खुलासा करते हुए मुलजिमान 01.चेलाराम पुत्र सावतराम जाती रबारी निवासी सिहाणीया व 02.आलम खान पुत्र साधी खान जाती मुसलमान निवासी सिहाणीया को मां आशापुरा मन्दिर कारटिया में चोरी करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई । मां आशापुरा मन्दिर कारटिया से चोरी किये गये चांदी के आभूषण बरामद करने के प्रयास जारी है ।
सम्पति सम्बन्धी अपराधो में अनट्रेस प्रकरणो के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के तहत जेठाराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सेड़वा के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात मुलजिमानो की तलाश शुरू की गई । विशेष टीम द्वारा अज्ञात मुलजिमानो की तलाश संदिग्ध चेलाराम पुत्र सावताराम जाती रबारी निवासी सिहाणीया व आलम खान पुत्र साधी खान जाती मुसलमान निवासी सिंहाणीया को दस्तयाब कर पूछताछ की गई । तो मुलजिमानो द्वारा मां आशापुरा मन्दिर कारटीया में चोरी करना स्वीकार करने पर मन्दिर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । मुलजिमानो द्वारा मां आशापुरा मन्दिर कारटीया. बाबा रामदेवजी का मन्दिर व मां आशापुरा मन्दिर गंगासरा पुलिस थाना सेड़वा एवम बायोशा मन्दिर फागलिया. महादेव मन्दिर अरटा पुलिस थाना बाखासर तथा दरगाह शरीफ सुराचन्द जिला जालोर आदि स्थानो पर चोरी की वारदात करना स्वीकार की है आरोपी चेलाराम व आलम खान एमडी व स्मेक नशे के आदि है जो नशे की लत के लिए दिन में रैंक कर रात्रि में बंध पड़े एकांत मन्दिर व मस्जिद में चोरी की वारदात को अंजाम देते है । आरोपी चेलाराम व आलम खान द्वारा कारटीया मन्दिर से चोरी किये गये चांदी के आभूषण सम्बंध में मुलजिमान से पूछताछ व अन्वेषण किया जा कर प्रकरण में बरामदगी के प्रयास जारी

