राष्ट्रीय राजमार्ग 48 झडवासा के निकट गैस टँकीयों से भरा ट्रक पलटा, टला हादसा
राष्ट्रीय राजमार्ग 48 झडवासा के निकट गैस टँकीयों से भरा ट्रक पलटा, टला हादसा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा के निकट शिवपुरा के पास राष्ट्रीय राज मार्ग 48 पर रविवार को सुबह एक खाली घरेलू गैस टँकीयों से भरा ट्रक पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शि रणजीत सिंह रावत और ट्रक चालक लवेरा निवासी करीब 45 वर्षीय जगमोहन पुत्र नन्दा खटाणा ने बताया की देवलियाकला से भारत गैस की खाली घरेलू गैस टँकीयां भर कर लवेरा गैस प्लांट जा रहा था की शिवपुरा के पास हाइवे 48 पर ही अचानक एक सीमेंट जेब्रा बॉक्स से टकराने से ट्रक पलट गया।
जिससे चालक जगमोहन को हल्की चोटें भी आई । सुचना मिलते ही हाइवे गस्त मौके पर पहुंची और चालक जगमोहन को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
गनीमत रही की गैस टँकीयाँ खाली थी वरना टँकीयाँ भरी होती तो बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता था।


