DESH KI AAWAJ

ब्याज माफिया से परेशान युवक ने होटल में पंखे से लटक कर दी जान

ब्याज माफिया से परेशान युवक ने होटल में पंखे से लटक कर दी जान

गुलाबपुरा।मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
अजमेर हाईवे स्थित कुमावत होटल में एक युवक ने गले में रस्सी का फंदा डालकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखकर अपने परिचितों को भी भिजवाया था परिचितों के होटल पहुंचने पर खुदकुशी का पता चल पाया। पुलिस का कहना है कि मृतक ने सुसाइड नोट में ब्याज माफिया पर परेशान करने का आरोप लगाया है।मृतक के शरीर को गुलाबपुरा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था वहां से पोस्टमार्टम करके बॉडी परिजनों को दे दी गई है । गुलाबपुरा थाने के एएसआई सुंडाराम ने बीएचएल को बताया कि सोमवार को शाम को एक युवक अजमेर भीलवाड़ा रोड पर भेरु गौशाला के नजदीक स्थित कुमावत होटल के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली, थाना प्रभारी गजराज चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, जहां होटल के बंद कमरे को खोला तो उसमें शंभूगढ़ थाना सर्किल के रामपुरा निवासी राजेंद्र 34 पुत्र ओंकार लाल शर्मा नई रस्सी का फंदा गले में डाल के पंखे से लटका मिला उन्होंने बताया कि मृतक राजेंद्र शर्मा के कुछ परिचित होटल पर आए थे, उन्होंने होटल स्टाफ के साथ खिड़की से देखा तो राजेंद्र लटका हुआ था ।पुलिस को सूचना दी गई इन लोगों का कहना था कि राजेंद्र ने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसे उसने परिचितों को भिजवा दिया था, यह नोट देखकर परिचित होटल पहुंच गए वहां पहुंचने पर उन्होंने राजेंद्र को मृत पाया राजेंद्र ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि रवि नामक युवक से पैसा उधार ले रखा था इसके बदले में उसे अपने पत्नी व अपने नाम के चेक दिए थे ।राजेंद्र की पत्नी न्याय विभाग में कार्यरत है, उसके नाम का भी चेक रवि के पास था ।पत्नी सरकारी कर्मचारी होने और उसके चेक को लेकर वह डिप्रेशन में था, और इसी के चलते उसने परेशान होकर कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र अपने गांव में स्थित पैतृक जमीन बेचकर ब्याज माफिया के पैसे चुकाने वाला था ,इस बीच आज पिता के दांत में तकलीफ होने की वजह से वह विजय नगर चला आया था, वहां से लौटने के बाद उसने यह कदम उठा लिया मृतक के परिजन भी थाने पहुंच गए पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। एएसआई ने बताया कि देर रात तक मृतक के बड़े भाई कृष्ण गोपाल ने ब्याज माफिया रवि और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दी पुलिस जांच में जुट गई है।

admin
Author: admin