नसीराबाद के ब्यावर रोड पर ट्रोले ने मारी बाइक के टक्कर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद के ब्यावर रोड पर ट्रोले ने मारी बाइक के टक्कर
हादसे में बाइक पर सवार 2 लोगों की मौके पर मौत एक हुआ गंभीर रूप से घायल
अजमेर । नसीराबाद में ब्यावर मार्ग स्थित राजकीय गोविंद सिंह गुर्जर कॉलेज के पास के रोड से गुजर रहे मोटर साईकिल को एक टेलर ने टक्कर मार दी । दुर्घटना मे मोटर साईकिल पर सवार तीन युवकों मे से दो की मौके पर ही मौत हो गई । घायल अन्य तीसरे युवक को तत्काल नसीराबाद चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान गम्भीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड दिया । दुर्घटना स्थल पर आये नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मोके पर पहुच कर ट्रोला चालक को हिरासत में लिया । तीनों मृतको के शव अभी मोर्चरी मे रखवाऐ है । मृतको में दो सगे भाई योगेंद्र ओर मकरेंद्र ओर एक छुट्टी पर घर आया सीआरपीएफ का जवान कुलदीप था । कुलदीप 5 बहनों में इकलौता भाई बताया जा रहा है। तीनो ही भवानीखेड़ा के निवासी है ।

