आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
दिव्यांग जगत/भूपेन्द्र सिंह पंँवार
अराँई उपखण्ड पर भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रैली का आयोजन किया। रैली पंचमुखी हनुमान जी मंदिर से रवाना होकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ मुख्य बाजार होते हुए श्री कल्याण राय जी के मंदिर पहुंची। और राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष राम सिंह राठौड़ ने बताया कि रैली के समापन पर मुख्य अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी ने रैली को संबोधित करते हुए अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ विकास चौधरी ने अपने संबोधन में मातृभूमि की रक्षा की खातिर प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में हर घर तिरंगा लगाने के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को महापर्व के रूप में मनाने का क्षेत्रवासियों से आह्वान किया। इस रैली में प्रधान प्रतिनिधि शैतान पूनियां, जिला परिषद सदस्य नाथू नुवाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार भंडिया, महामंत्री कमल मेहता, शिवराज उदय, पूर्व सरपंच जगदीश जांगीड़, सत्येंद्र नामा, लक्ष्मण सिंह, नवीन कुमार जोशी, नाथू सिंह, सांवर भदाला, छोटू गुर्जर, कौशलेंद्र सिंह, भंवर सिंह, बनवारी पुरी, महावीर जाट, देवपुरी सरपंच हरिराम चुंडिवाल, सुरेश योगी, लादूराम, राजेश गुलानियां, संजय पोषवाल,भूपेन्द्र सिंह पँवार कालूराम सील सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और एबीवीपी के नगर मंत्री बलराम चौधरी और कार्यकर्ता शामिल थे।वंदे मातरम ग्राम भामोलाव में जागृति समिति भामोलाव के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई तिरंगा रैली गणेश जी मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में परिक्रमा कर गणेश जी के मंदिर पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई ग्राम के सभी बड़े बुजुर्गों नव युवकों एवं छोटे-मोटे नन्हे मुन्हें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तिरंगा रैली के आयोजन कर्ता जगदीश प्रसाद जी जांगिड़ धन्ना लाल जी वर्मा बजरंग जी शर्मा धन्ना लाल जी जाट कमल जी मेहता रतन जी टेलर राहुल जी टेलर भंवर जी खाटरिया नंदराम जी जाट सुरेश जी जोगी हंसराज जी बाजोटलिया लादूराम जी धोबी घीसा जी माली सत्यनारायण जी बलाई एवं ग्राम पंचायत भामोलाव के कार्यकर्ता शामिल थे।


