आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
दिव्यांश शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की
(पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर)
मुंडावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटूंडी के ग्राम चिरुनी में विमल स्कूल के विद्यार्थियों शिक्षकगणों और ग्रामवासियों के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । तिरंगा रैली को हटूंडी सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र शर्मा और SBI पलावा के ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया । तिरंगा रैली विमल स्कूल चिरुणी के प्रांगण से पूजा अर्चना व भारत माता के चित्र के सामने दीपक प्रज्वलित कर भारत माता के जयकारों से शुरू की गई ।
स्कूल प्रांगण से सम्पूर्ण गांव के रास्तों पर जाकर सभी को घर घर तिंरगा लगाने के लिए प्रेरित किया । गांव के युवाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय संचालक अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया । रैली के समापन पर अतिथियों का आभार प्रकट किया गया ।


