DESH KI AAWAJ

पूर्व संसदीय सचिव व मुण्डावर विधायक रहे धर्मपाल चौधरी की 69वीं जन्म जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

पूर्व संसदीय सचिव व मुण्डावर विधायक रहे धर्मपाल चौधरी की 69वीं जन्म जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डावर उपखण्ड के गांव जाट बहरोड़ में पूर्व संसदीय सचिव व मुण्डावर विधायक रहे धर्मपाल चौधरी की जन्म जयंती पर समाधि स्थल पर यज्ञ हवन किया गया।यज्ञ हवन आचार्य अखिलेश शास्त्री ने यज्ञ हवन करवाया।
यज्ञ हवन पश्चात बाबा भगवान दास के मंदिर में पौधरोपण किया गया। मुण्डावर विधायक मंजीत चौधरी ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।वहीं 4सितम्बर को रक्तदान शिविर व सवामणी का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर संसदीय सचिव की धर्मपत्नी बिमला देवी,भ्राता शीशराम चौधरी,पूर्व पार्षद मनीषा चौधरी,अमित चौधरी,मुण्डावर प्रधान सुनीता महेश गुप्ता,सरपंच संघ अध्यक्ष दलीप यादव,जालावास सरपंच अजीत,सोड़ावास सरपंच सरजीत सीमा चौधरी,जाट बहरोड़ सरपंच सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच प्रतिभा रमेश तक्षक,बीसीएमओ जयवर्धन खैरिया, पार्षद वेद प्रकाश खबरी,एईएन जीएन निभोरिया,बीबीडीटीटी निदेशक सुभाष चौधरी,दीपक चौधरी,शिक्षाविद् भूपसिंह चौधरी,देवेंद्र पंच सहित भाजयुमो कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

admin
Author: admin