सम्पूर्ण प्रदेश मे सर्वे धर्म प्रार्थना के साथ श्रृद्धांजलि सभा 23 को
सम्पूर्ण प्रदेश मे सर्वे धर्म प्रार्थना के साथ श्रृद्धांजलि सभा 23 को
नसीराबाद , ब्लॉक मुख्यालय श्री नगर व समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी होगी श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिला कलेक्टरो के आदेश पर 23 मार्च को प्रातः 8.30 बजे सम्पूर्ण प्रदेश मे सर्वे धर्म प्रार्थना के साथ महान स्वतंत्रता सैनानियों की शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजलि हेतू कार्यक्रम आयोजित किऐ जायेंगे । नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया के निर्देशानुसार नसीराबाद मे रोटरी चौराहे से शहीद स्मारक तक अंहिसा मार्च एवं शहीद स्मारक पर प्रार्थना एंव श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन होगा । जिसमे प्रभारी अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका नसीराबाद व शहरी मुख्य प्राथमिक शिक्षा अधिकारी श्री नगर होगे । वही ब्लाक मुख्यालय श्री नगर मे अंहिंसा मार्च , सर्वे धर्म प्रार्थना व श्रृद्धांजलि सभा के प्रभारी विकास अधिकारी श्री नगर , मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री नगर होगे । साथ ही समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित सभा के प्रभारी समस्त पीईईओ एवं ग्राम विकास अधिकारी होगे ।

