जन्मदिन पर की अनूठी पहल मोक्ष धाम में किया पौधरोपण
जन्मदिन पर की अनूठी पहल मोक्ष धाम में किया पौधरोपण
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत मुंडावर
मुंडावर समीपवर्ती जालावास ग्राम पंचायत में आज चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.आर यादव ने अपने जन्मदिवस पर अनूठी पहल करते हुए मनेठी मोक्ष धाम में 62वें जन्मदिन पर 62 पौधे लगाकर अनूठी पहल की।
समाजसेवी एवं चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ.डी.आर यादव ने गोविंद, गोकुल राम, मातादीन, मुकेश शर्मा ,छाजू राम ,ओम प्रकाश, रामधन आदि के सहयोग से मनेठी के मोक्ष धाम में पौधरोपण किया। साथ ही डॉ.डी.आर यादव ने अनूठी पहल करते हुए मोक्षधाम को गोद लेते हुए मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार सहित हॉल,ट्रैक व मुख्य दरवाजे के निर्माण की घोषणा की।इस दौरान नरेन्द्र यादव,नवल यादव,हवासिंह, विशम्भर दयाल,मुकेश यादव,विनोद मिश्रा,बहादुर,रामचन्द्र ढाणी वाले,फूलसिंह,दयाराम यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


