DESH KI AAWAJ

पवित्र सरोवर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, तीर्थ नगरी पुष्कर में दर्दनाक हादसा

तीर्थ नगरी पुष्कर में दर्दनाक हादसा

पवित्र सरोवर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

युवक अपने परिजनों के साथ दादा दादी की अस्थियां लेकर आया था

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया । जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील के रतनपूरा निवासी कैलाश चंद शर्मा अपने परिजनों के साथ अपने माता पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार से पुष्कर आया था । इसी दौरान घाट पर स्नान करते वक्त उसका पुत्र शांतिलाल शर्मा उम्र 30 वर्ष डूब गया । युवक को डूबता देख परिजन चिलाने लग गए । मौके पर मौजूद गोताखोर मोहन मुखिया , रामावतार पाराशर , पूनमचंद पाराशर , किशन पाराशर सहित कई तीर्थ पुरोहित तुरंत दौड़े , लेकिन तब तक युवक पानी मे डूब गया ।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट , सावरा शर्मा , राजेंद्र बच्चानी , नरेंद्र पाठक , दिनेश पाराशर , सिविल डिफेंस के किशन लाल जाट , गोताखोर राहुल पाराशर , पुलिस सहित कई लोग पहुंच गए और उन्होंने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बहार निकाला । इस दौरान युवक के डूबते ही परिजनों के रो रो के हाल बुरा हो गए और घाट पर ही कोहराम मच गया । युवक का शव देखकर उसके पिता और बहन बेहोश हो गए । जिन्हें स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने काफी मुश्किल से संभाला । पुलिस मित्र के सावरा शर्मा ने युवक के शव को निकाला । वही तीर्थ पुरोहित पूनमचंद पाराशर ने बताया कि मैं युवक के परिजनों और मृतक युवक को पूजा-अर्चना करवा रहा था । उसी दौरान मृतक युवक शांतिलाल हमारे मना करने के बावजूद भी गहरे पानी की तरफ चला गया । जब उसको मना किया तो उसने कहा मुझे तैरना आता है । लेकिन वह तैरना नहीं जानता था और गहरे पानी में चला गया । जिससे वह डूब गया । स्थानीय पुरोहितों ने बताया कि हम यात्रियों को गहरे पानी में जाने से मना करते है तो लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं और जब जब फिर पुरोहितों का यात्रियों ने कहना नहीं माना तब-तब पुष्कर में ऐसे दर्दनाक हादसे हुए। जानकारी के अनुसार कैलाश चंद शर्मा की माता जी का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण अस्थियां विसर्जन नहीं कर पाए इसी दौरान उनके पिताजी का भी निधन हो गया और कैलाश चंद अपने माता-पिता दोनों की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जन करके पुष्कर अस्थियां लेकर आया था । कैलाश चंद शर्मा के साथ उसकी बहन , छोटा भाई , भतीजा और मृतक शांतिलाल भी साथ में था।

इन्होंने कहा
मुझे जैसे ही सूचना मिली मैं पुलिस मित्र की टीम को तुरंत साथ में लेकर पहुंचा युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हमारी टीम के सांवरा शर्मा ने मृतक युवक का शव ढूंढ निकाला ।

admin
Author: admin