DESH KI AAWAJ

अजमेर क्षेत्र मे ट्रांसफार्मर चोरों ने बीती रात तीन गावों में बोला धावा

अजमेर क्षेत्र मे ट्रांसफार्मर चोरों ने बीती रात तीन गावों में बोला धावा

कई ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए और कइयों का तेल निकाल वही पटके

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा के निकतम ग्राम रसूलपुरा, धोलादाता (देराठु) और बाघसूरी में बीती रात को चोरों ने धावा बोलकर तीनों गावों से बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए और कई ट्रांसफार्मरो का कीमती तेल भी निकाल कर ले गए।
रसूलपुरा के रामचन्द्र, पुखराज और यशपाल गुर्जर ने बताया की बीती रात करीब दो बजे यह ट्रांसफार्मर चोरी हुए । क्योंकि रात को दो बजे सारे गाँव मे अंधेरा हो गया था । इसी तरह ग्राम धोलादाता (देराठु) और बाघसूरी में भी बीती रात ही ट्रांसफार्मर चोरी हुए।
बता दें की तीनों गावों में जब तक नए ट्रांसफार्मर नही आ जाते तब तक करीब 3 से 4 दिन तक अंधेरा ही रह सकता है । और यहां यह भी बता दें की हर छः महीने या बारह महीने में यह रिस्क भरी जान जोखिम में डालकर यह शातिर अपराधी ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अजांम देते रहते है ।
इनका कहना है
बीती रात तीनों गावों में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी हुए है । अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने के साथ उक्त तीनों गावो में दूसरे ट्रांसफार्मर रखकर जल्दी ही सप्लाई चालू की जाएगी।
मनीष कुमार
कनिष्ठ अभियंता नसीराबाद

admin
Author: admin