चोरों के निशाने पर ट्रांसफार्मर , छाबड़ी वास गांव में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले बढ़े
चोरों के निशाने पर ट्रांसफार्मर , छाबड़ी वास गांव में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले बढ़े
मुडावर /पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
सोडावास 17 दिसंबर ग्राम पंचायत बधीन के गांव छाबड़ीवास के किसान चेतराम निरंजन पुत्र रतीराम, मालाराम पुत्र प्रह्लाद, मोहन लाल पुत्र त्रिलोक राम, शीशराम पुत्र किशोरी लाल, देवीसहाय पुत्र छगना राम के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए । जिसके चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है । सर्दी की शुरुआत के साथ ही गांवो में बिजली के ट्रांसफार्मर की चोरी होना शुरू हो गए है । बीती रात्रि को 11 हजार केवी की चलती लाइनों से चोरों ने ट्रांसफार्मर को उतार लिया और उसमें से कॉपर निकाल ले गए । इससे पहले भी क्षेत्र के कई गांव में ट्रांसफार्मर चोरी हो गए हैं । खास बात यह है कि हर बार चोर ट्रांसफार्मर के अंदर की सिर्फ कॉपर की चोरी करते हैं और ट्रांसफार्मर की बॉडी पर लगे लोहे की चद्दर और अन्य सामान को भी छोड़ देते हैं । छाबड़ीवास गांव गुरुवार की रात को 5 किसानों के ट्राँसफार्मर चोरी हो गए । जिससे किसानों में रोष व्याप्त है । बधिन उपसरपंच गिरीश शर्मा ने बताया इस संदर्भ में विद्युत विभाग को अवगत करवा दिया गया है । सोडावास,,, ,, छाबड़ीवास् गांव के किसान रोष जताते हुए

