DESH KI AAWAJ

बीएलओ को विशेष योग्यजन दिव्यांग एवं 80 से अधिक आयु के मतदाताओं को उनके घर पर डाक मतपत्र द्वारा की सुविधा प्राप्त करवाने हेतू दिया प्रशिक्षण ।


बीएलओ को विशेष योग्यजन दिव्यांग एवं 80 से अधिक आयु के मतदाताओं को उनके घर पर डाक मतपत्र द्वारा की सुविधा प्राप्त करवाने हेतू दिया प्रशिक्षण ।

दिव्यांग जगत / भूपेन्द्र सिंह पँवार

अरांई,अरांई पंचायत समिति सभागार में आयोजित निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजमेर के आदेश से कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस डी एम) किशनगढ़ को उक्त पालना मे एस डी एम. अरांई को दिनांक 03.06.2023 की पालना में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 से पूर्व समस्त बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने संबंधी कार्यवाही की जानी सुनिश्चित की गई। बीएलओ और सुपरवाइजर द्वारा इस कार्य को प्रभावी निष्पादन करवाने हेतु प्रशिक्षण कार्यकम निम्नानुसार घोषित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में पुखराज सूचना सहायक सू.प्रौ. संचार विभाग ब्लॉक अरांई उपस्थित रहकर कम्प्यूटर-प्रोजेक्टर आपरेटिंग कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।इस प्रशिक्षण मे चयनित स्थान पंचायत समिति अरांई बैठक हॉल निर्धारित किया गया जिसमें अरांई उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव को महंगाई राहत शिविर छोटा लाम्बा में शिविर प्रभारी नियुक्त किए जाने की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधित्व मे अरांई नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह राठौड़ एवं मास्टर ट्रेनर अजीत बाकलीवाल व्याख्याता रा उ मा वि बरना व राजकुमार कुमावत व्याख्याता शा उ मा वि किशनगढ़ के द्वारा बी.एल.ओ.विशेष पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया।नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया की जिसके अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण दो पारी मे दिया गया प्रथम पारी 06.06.2023 को प्रात 10 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक रखी गयी।जिनमे निम्न बीएलओ के भाग संख्या 166 से 194,47 भाग संख्या 206 से 210. भाग संख्या 214 से 221 एवं संबधित सुपरवाइजर उपस्थित रहें वही द्वितीय पारी मे 06.06.2023 को अपराह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रखी गयी ।जिसमे बीएलओ भाग संख्या 211 से 213,व 222 से 265 तक संबधित सुपरवाइजर उपस्थित रहें।मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी बीएलओ को विशेष योग्यजन दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के मतदाताओं को उनके घर पर डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा प्राप्त कराने हेतु फार्म 12.D. भरवाने , मतदाता, सूची में को अद्यतन करने, स्टेटमेन्ट 2, 3. एवं 9 मे मतदाता को मतदान के लिए तैयार करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया।इस प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पारी मे 43 बीएलओ व 5 सुपरवाइजर मौजूद रहे। वही द्वितीय पारी मे 37 बीएलओ व 2 सुपरवाइजर ने मौजूद रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। मास्टर ट्रेनर ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा की पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 से पूर्व समस्त बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने संबंधी कार्यवाही की जाए जिससे को भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित ना रहे।

admin
Author: admin