DESH KI AAWAJ

दिलवाडा मे दो दिवसीय कृषि श्रमिक संबलन मिशन का प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

दिलवाडा मे दो दिवसीय कृषि श्रमिक संबलन मिशन का प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान कृषि श्रमिक संबलन मिशन के तहत भूमिहीन कृषको का कौशल एवं क्षमता विकास दो दीवसीय प्रशिक्षण का आयोजन नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत दिलवाड़ा मे आयोजन किया गया । प्रशिक्षण सरपंच घीसालाल गुर्जर दिलवाड़ा की अध्यक्षता मे आयोजन किया गया।कृषि विभाग के उपनिदेशक आत्मा बुध्दिप्रकाश पारिक ने प्रशिक्षण की महत्ता की जानकारी दी। सेवानिवृत कृषि अनुसंधान अधिकारी डी आर अनिल चौधरी ने कृषि यंत्रो के रखरखाव व प्रयोग की जानकारी दी।
सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी शिवशंकर सिंह ने निराई गुडाई के उन्नत कृषि यंत्र वीडर आदी के प्रयोग की जानकारी दी। अब्दुल सलाम सेवा सहायक कृषि अधिकारी ने कस्टम हायरिंग सेंटर की जानकारी दी। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक बीर सुनील कुमार,कृषि पर्यवेक्षक दिलवाड़ा सन्जू चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी श्रीनगर अभयराज दुलारा आदि उपस्थित रहे।

admin
Author: admin